भागलपुर : भागलपुर मे बेखौफ अपराधियों ने दो युवक पर चाकू से हमला किया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा युवक की हालत गंभीर बनी हई हैं, जिसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान मो. सद्दाम के रूप में हुआ है। वहीं जख्मी का पहचान कोनेन के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हबीबपुर थाना क्षेत्र के बदरे आलमपुर की है।

शाहजंगी मैदान में मुहर्रम को लेकर मेला का आयोजन किया जा रहा है
बताया जा रहा है कि हबीबपुर थाना क्षेत्र शाहजंगी मैदान में मुहर्रम को लेकर मेला का आयोजन किया जा रहा है। महज कुछ ही दूरी पर सोमवार की देर रात्रि अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। हत्या किस कारण से हुई है क्या विवाद रहा भागलपुर पुलिस इन तमाम बिन्दुओं पर जांच कर रही है। वहीं सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े : अपराधियों ने घर से अपहरण कर बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या, शव को नदी किनारे फेंका
राजीव रंजन की रिपोर्ट
Highlights


















