रोहतास : जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बिहार दौरे पर निकले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह शनिवार को रोहतास पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का भव्य स्वागत किया। जन आर्शीवाद यात्रा सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन सासाराम के एक निजी पैलेस में किया गया। जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान विधी व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस रही। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने डेहरी के कर्पूरी चौक पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। साथ ही साथ उर्जा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किये विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 को हटाते हुए देश में नागरिक संशोधन कानून लागू कर देश की जनता को न्याय दिलाने बात भी कही। वहीं वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान और चीन को मुंह तोड़ जवाब देते हुए उनके घर में घुसकर मारने जैसे लिए गये कदम की खूब सराहना की।

Advertisment
आशीर्वाद मांगने निकले केंद्रीय मंत्री आर.के सिंह
Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...
हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...
JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...
रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...
Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...
जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...

















