प्रियांशु शेखर ओझा
25 दिन मेहनत कर मोतियों से बनाई माही की पेंटिंग
रांची: धोनी के जन्मदिन को लेकर उनके फैंस में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में रांची के फार्म हाउस में एक अनोखा फैन पंहुचा.
जिसने 25 दिन की कड़ी मेहनत से मोतियों से पोट्रैट पेंटिंग बनाई है आपको बता दे की माहि का यह फैन हरियाणा से आया हुआ है यह सिलसिला कई सालो से चलता आ रहा है.
माहि के जन्मदिन पर सिमलिया स्थित धोनी के फार्म हाउस पर देश के कई राज्यों से धोनी के फैन पहुँचते है और धोनी का जन्मदिन धोनी के घर के बाहर उनका जन्मदिन मनाते है .
ऐसे ही एक फैन बिट्टू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी बहन शिल्पी धोनी की बहुत बड़ी फैन है वह धोनी के घर के बाहर धोनी का जन्मदिन मनाकर अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहते है जो उन्हें जिंदगीभर याद रहें .

















