अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

नालंदा : नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा आंनद बिहार होटल के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गया। मृतक की पहचान नगरनौसा निवासी स्वर्गीय ललु यादव के 26 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में किया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण आगजनी करते हुए मुआवजा राशि के मांग को लेकर चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग को नगरनौसा बस स्टैंड के पास शव रखकर जाम कर दिया।

इधर, सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार व बीडीओ प्रेम राज और थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह जाम स्थल पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार नगद एवं कबीर अंत्येष्टि के तहत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार तीन हजार नगद उपलब्ध कराया। तब जाकर सड़क जाम खत्म हुआ। इधर, थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ़ भेज दिया। करीब आधा घंटे तक सड़क जाम रहा जिससे मुख्य मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

रजनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...