JPSC द्वारा गलत आंसर की अपलोड करना आयोग की घोर लापरवाही: संजय मेहता

Jharkhand: JPSC द्वारा चौदहवीं JPSC पीटी परीक्षा के बाद आयोग के वेबसाइट पर 20 अप्रैल को आंसर की अपलोड किया गया। आयोग द्वारा अपलोड किया गया अधिकांश उत्तर कुंजी ग़लत था। इस आशय का विरोध आजसू ने देर रात आयोग के सचिव को पत्र लिखकर दर्ज कराया।

पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने देर रात JPSC के सचिव को पत्र लिखकर आयोग के इस ग़ैर जिम्मेदाराना कार्य पर विरोध जताते हुए सुधार का आग्रह किया। जिसे 21 अप्रैल को आयोग द्वारा वेबसाइट से हटा लिया गया। हालांकि आजसू का कहना है की यह कृत्य आयोग के ग़ैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। आयोग ये सब बचकाना हरकत से बाज आए।

JPSC गंभीर नहीं, अभ्यर्थी मानसिक तौर पर हो रहे परेशान : संजय मेहता

संजय मेहता ने कहा की इतनी गंभीर परीक्षा में आयोग द्वारा इस तरफ़ की लापरवाही यह दर्शाता है कि आयोग में गंभीरता का आभाव है। जिस परीक्षा की प्रक्रिया से प्रशासनिक पदाधिकारी निकलेंगे उस परीक्षा का ग़लत उत्तर कुंजी अपलोड करना सरासर बड़ी लापरवाही की तरफ़ इंगित करता है। यह स्वीकार्य नहीं है। आयोग इसकी आंतरिक जाँच कर उत्तरदायित्व तय करे।

JPSC ने परीक्षा आयोजन के दिन भी अटेंडेंस शीट में प्रश्न पत्र बुकलेट नंबर और ओएमआर नंबर लिखने के लिए एक बॉक्स और स्थान कम दिया। सात अंक के बॉक्स के स्थान पर सिर्फ छः बॉक्स दिया गया जिससे आयोग की लापरवाही परिलक्षित होती है। इससे अभ्यर्थियों को बहुत परेशानी हुई। इतनी बड़ी परीक्षा में आयोग बुनियादी बातों का ध्यान रखने में बार – बार विफल हो रहा है।

पुनः तुरंत एक और गलती करते हुए आयोग ने वेबसाइट पर ग़लत आंसर की जारी कर दिया। आजसू ने कहा है की आयोग छात्रों के भविष्य के साथ न खिलवाड़ करे। गंभीरता के साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीका से पूरा करे। छात्रों के हौसले को आयोग न तोड़े। अभ्यर्थियों में लगातार हो रहे राज्य के अंदर पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधित अवैधानिक घटनाओं से एक रोष और निराशा है। आयोग आगे से गंभीरता बरतते हुए सभी कार्य सम्पादित करे और अभ्यर्थियों का विश्वास जीते।

 

 

 

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img