गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, लापरवाही का आरोप

धनबाद/झरिया : झरिया स्थित मातृ सदन अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा. परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया. दरअसल 2 दिसंबर को कुसुंडा हजारा बस्ती के रहनेवाले मोहम्मद सोनू ने अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए मातृ सदन में भर्ती कराया था. डॉक्टर ने मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई.

अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में पेट में बच्चा मृत पाया गया. पति मोहम्मद सोनू का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर ने मृत बच्चे का नॉर्मल डिलीवरी कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद चार हजार रुपए अस्पताल प्रबंधन ने जमा कराया. मृत महिला के पति सोनू की मानें तो वो अपनी पत्नी से बात कर वार्ड से बाहर निकला था. वह बिल्कुल अच्छे तरीके से बात कर रही थी.

साथ ही ये भी बताया कि इसके बाद अस्पताल के स्टाफ और नर्स पहुंचे और उससे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने लगे. इसके बाद उनके द्वारा मरीज को देख लेने की बात कही गई. वार्ड के अंदर देखने पर मालूम हुआ कि पत्नी की मौत हो चुकी है. मौके पर पहुंची झरिया थाना के एएसआई विक्रम उरांव ने कहा कि मृतिका के परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद वे आगे की कार्रवाई करेंगे.

रिपोर्ट : अनिल मुंडा

झरिया के मातृ सदन अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...