Sunday, June 22, 2025

UPSC 2025: कठिन पेपर की वजह से प्रीलिम्स कटऑफ रह सकती है कम, 2023 के स्तर तक जाने के आसार

- Advertisement -

नई दिल्ली: UPSC द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 का प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम आज जारी होने की संभावना है। इस बार परीक्षा का स्तर कठिन माना गया है, जिस कारण विशेषज्ञों का मानना है कि प्रीलिम्स की कटऑफ पिछली बार की तुलना में और भी कम हो सकती है।

परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारियां:

  • प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख: 25 मई 2025

  • मेन्स परीक्षा की तारीख: 22 अगस्त 2025

  • परीक्षार्थी शामिल: लगभग 10 लाख

  • कुल पदों की संख्या: 979 (संभावित वृद्धि के साथ)

  • मेन्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले: करीब 12,000

  • इंटरव्यू के लिए क्वॉलिफाई करने वाले: लगभग 3,000

यूपीएससी एग्जाम विशेषज्ञ सुमित शुक्ला के अनुसार, इस बार का सामान्य अध्ययन (GS) और CSAT दोनों ही पेपर मुश्किल रहे। खासकर CSAT का पेपर काफी विस्तृत था, जिसके चलते कई उम्मीदवार समय के भीतर सभी प्रश्न हल नहीं कर सके। इस कारण अपेक्षा की जा रही है कि कटऑफ में गिरावट हो सकती है।

पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020 के बाद से UPSC प्रीलिम्स की कटऑफ कभी भी 90 से अधिक नहीं रही है। 2023 में सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 75.41 रही थी, जबकि 2024 में यह 87.98 थी। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस वर्ष कटऑफ 2023 के स्तर के आसपास या उससे भी नीचे जा सकती है।

इस बार के पेपर के कठिन स्तर को देखते हुए परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों की नजर अब यूपीएससी की आधिकारिक कटऑफ और परिणामों पर टिकी है।


Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...

Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
534,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest News

Ranchi : हेमंत सरकार में चल रही है डकैती, मंईयां सम्मान...

Ranchi : राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंदौर स्टेडियम में आजसू पार्टी ने आज अपना 39वां बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर...