Hostel खोजने जाते थे और चोरी कर हो जाते थे फरार, 3 गिरफ्तार

पटना: एक तरफ पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला कर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक से एक हथकंडे अपनाती है तो दूसरी तरफ अपराधी भी कहां बाज आते हैं। राजधानी पटना में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो हॉस्टल में कमरा खोजने के नाम पर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो नाबालिग हैं।

मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे हॉस्टल में कमरा खोजने के लिए जाते थे और मौका देख कर छात्रों का सामान चुरा लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस लाइन के समीप से एक मोटरसाइकिल, एक टीवी और दो मोबाइल जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे लोग पटना से बाहर के रहने वाले हैं और पटना में रह कर हॉस्टल में कमरा खोजने के बहाने चोरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि वे लोग ऑनलाइन गेम खेलते हैं और इस गेम में पैसे दांव पर लगाते हैं। अक्सर पैसे हार जाने की वजह से उनके पास पैसे की कमी हो गई जिसकी वजह से वे चोरी करने लगे। मामले में पटना के डीएसपी लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी ने बताया कि बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना क्षेत्र के दो कांडों का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      CM के पास नहीं है जनता से मिलने का वक्त, वे तो…, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध पर…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Hostel Hostel Hostel

Hostel

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...