Lawrence Bishnoi के नाम का इस्तेमाल कर नाबालिग ने व्यापारी से मांगे 50 लाख, पुलिस ने दबोचा

Lawrence Bishnoi का नाम आज के समय में बच्चा-बच्चा जानता है. हम सभी जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई कुख्यात गैंगस्टर है. जिसके गैंग के सदस्य लगभग पूरे देश में फैले हुए हैं. अब कोई कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम भंजा कर किसी को धमकी दे, तो सामने वाला का डरना लाजमी है. ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आई है. शाहजहांपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे ने अपने आप को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता कर एक व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी है.

Lawrence Bishnoi के नाम पर फेसबुक के जरिए कॉल कर मांगी रंगदारी

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि 31 अक्टूबर को निगोही इलाके के व्यापारी रणजीत सिंह को उनके फेसबुक में एक कॉल आया. सामने वाला का नाम फेसबुक पर ओम सिंह शो कर रहा था. कॉल उठाने पर सामने वाले अपना परिचय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य के रूप में दी और 50 लाख रुपये की मांग की.

साथ ही धमकी देते हुए ओम सिंह ने कहा कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो जान से हाथ धो बैठोगे. जिसके बाद व्यापारी रणजीत सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी अपने नजदीकी थाना में मौजूद पुलिस अधिकारी को दी और इसकी शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर (FIR) दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस ने संदिग्ध को ट्रैक करने के लिए तीन टीमें गठित की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग है.

उसकी उम्र 15 साल है और वह यूपी के फतेहपुर जिले का रहने वाला है. मौजूदा समय में वह बेंगलुरु में अपने एक परिवार के सदस्य के साथ रह रहा था. जिसे हिरासत में लेने के बाद हमारी टीम ने उसे किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पोहा बेचता था नाबालिग

पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्नाटक के बेंगलुरु में पोहा का स्टाल चलता था. लोकेशन ट्रैक करने के बाद पुलिस की टीम ने उसके घर (फतेहपुर) और बेंगलुरु के कई स्थानों पर छापेमारी की और उसे दबोच लिया. न्यायिक हिरासत में लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसके कथित तौर पर कबूल किया कि वह किसी भी गिरोह से जुड़ा नहीं है. उसने बताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराध से संबंधित रील्स देखने के बाद रंगदारी के लिए कॉल किया था. अपनी बातों को आगे रखते हुए आरोपी ने बताया कि वह अपना परिवार चलने के लिए एक फूड स्टॉल चलता है.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...