हथियारों के साथ लोगों का खुलेआम प्रदर्शन, Video वायरल

मुंगेर : मुंगेर पिछले दो दिनों से एक मारपीट का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हथियारों के साथ लोगों ने खुलेआम प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

वायरल वीडियो मुंगेर जिला अंतर्गत मुफसिल थाना क्षेत्र का शंकरपुर मौहली का है। जहां दो दिन पूर्व 25 मार्च को पुरानी रंजिश को लेकर बिट्टू यादव और विक्रम यादव के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा काफी बढ़ गया और दोनों तरफ के कई लोग इस झगड़े में शामिल हो गए। साथ ही दोनों तरफ से हाथापाई होने लगा। इसी बीच एक पक्ष के नंदू यादव ने अपने घर से लाइसेंसी राइफल निकाल लिया तो दूसरी तरफ बिट्टू यादव ने अपने घर से एक नहीं दो-दो देशी कट्टा निकाल लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे खुलेआम झगड़ा के दौरान लाइसेंसी राइफल और अवैध देशी कट्टा का प्रदर्शन किया जा रहा है।

हालांकि इस मामले में दोनों तरफ से मुफसिल थाना में मामला दर्ज किया गया है। मुफसिल थाना इंचार्ज ट्रेनी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में एक को गिरफ्तार करते हुए जहां लाइसेंस रायफल को जमा करने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : मुंगेर में अवैध हथियार फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...