‘सांसद खेल महोत्सव’ का समापन, महिला क्रिकेट चैंपियनशिप समारोह में शामिल हुए विजय सिन्हा व श्रेयसी सिंह

पटना : सांसद खेल महोत्सव-2025 का भव्य समापन समारोह आज यानी 25 दिसंबर को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों को संबोधित किया। बता दें कि आज पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्म जयंती मनाया जा रहा है।

पटना में BJP की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान समारोह व खेल का किया गया आयोजन

आपको बता दें कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वां जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह और खेल का आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंची। इस अवसर पर दोनों ने कहा कि अटल वाजपेयी के जयंती पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से मैसेज भी दिया जाता है। हमलोग इसके माध्यम से स्व. अटल को याद करते हैं और उनके पथ पर चलने का प्रयास करते हैं।

Vijay Sinha 1 4 22Scope News

बिहार में महिला खेल प्रतिभाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य है – विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मोइन-उल-हक स्टेडियम पटना में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश द्वारा भारत रत्न, देश के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस आयोजन के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। महिला खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना बिहार में महिला खेल प्रतिभाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य है।

Vijay Sinha 3 2 22Scope News

Vijay Sinha 2 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व केंद्रीय रविशंकर प्रसाद ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया आगाज

अंशु झा की रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...