विजय सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- सनातन के संतान बनते हैं तो सनातन के संस्कार भी अपनाए

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज तेजस्वी यादव के नवरात्र के दिन मछली खाने का वीडियो शेयर किए जाने पर बिना किसी के नाम लिए कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन के संतान बनते हैं तो उन्हें सनातन का संस्कार भी अपनाना चाहिए, लेकिन वे अपना नहीं पाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि खान पान पर मुझे आपत्ति नहीं है, लेकिन पवित्र माह सावन में भी मटन बनाना, खाना और खिलाना। नवरात्र के मौके पर आप मछली खाते वीडियो को शेयर कर क्या दिखलाना चाहते हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने सवाल करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति, वोट के लिए इतनी गिरावट। अपने धर्म, समाज, राष्ट्र और अपने संस्कार पर गर्व महसूस होना चाहिए, उसको लज्जित करना कहीं से उचित नहीं है। उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह कभी नहीं हो सकता है कि अपने धर्म का अपमान करें, अपने लोगों को हतोत्साहित करें। ये मानसिकता कभी किसी को लाभ नहीं देता। अब तुष्टिकरण की राजनीति अब देश में नहीं चलेगी। सिन्हा ने कहा कि प्रधानमन्त्री साफ कर चुके है कि अब सन्तुष्टिकरण चलेगा, सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान होगा।

यह भी पढ़े : हैलीकॉप्टर में बिहारी स्टाइल में मछली और रोटी का आनंद ले रहे हैं तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

वरिष्ठ संवाददाता एचएल चौधरी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...