ताजिया को लेकर विजय सिन्हा का राबड़ी पर तंज, कहा- सनातन का सम्मान कर वीडियो जारी करती तो होता गर्व महसूस

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं लालू प्रसाद यादव पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राबड़ी देवी ताजिया को पूजती हैं। वो ताजिया पुजकर तुष्टीकरण का राजनीतिक करना चाह रही हैं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि आप सनातन धर्म से आतीं हैं। सनातन का सम्मान कर वीडियो जारी करती तो गर्व महसूस होता। उन्होंने कहा हर धर्म की सम्मान होनी चाहिए।

विजय सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार से वीआईपी इलाकों में घर के अंदर ताजिया जुलूस को लेकर लालू प्रसाद तांडव करवा रहे हैं। वह बिहार की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं, यह समझ में आ रहा है। वह एक संकेत दे रहे हैं कि जिस दिन राष्ट्रीय जनता दल की सरकार आएगी उस दिन फिर से बिहार में जंगलराज लाऊंगा। इसी प्रकार तांडव कराऊंगा। गरीब, मजदूर और अति पिछड़ों की आवाज को तांडव कर उन्हें दबाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आपने एक बार बिहार की जनता को जातीय गणना में फंसाकर हिंसा कराया है। लेकिन अब बिहार की जनता आपके इस जाल में नहीं फंसने वाली है। विजय सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के पिछले सरकार में गरीब, मजदूर, वंचित और अति पिछड़ों के मां, बेटियों एवं बहनों के साथ सबसे ज्यादा दुष्कर्म करने का प्रयास होता रहा था।

https://22scope.com/vijay-sinha-said-on-bihar-violence-that-one-community-is-being-targeted/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा