विनय कुमार चौबे ने किया ट्रांसपोर्ट नगर का निरक्षण

रांची: मुख्यमंत्री के सचिव सह नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने बताया है कि ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण से राजधानी रांची में जाम की समस्या दूर होगी।

इसके साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित किया जाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में सुधार होगा। उन्होंने सुकरहुटू में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर के कार्यक प्रगति के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत की। मंगलवार को वह ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण करें।

उन्होंने मीडिया को बताया कि रिंग रोड के निकट ही लोक जन सहभागिता ( पीपीपी ) मोड पर अंतरराज्जीय बस टर्मिनल ( आईएसबीटी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जुडको द्वारा टेंडर आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि खादगड़ा बस स्टैंड को पुनर्विकसित करने की योजना है और इसे आइएसबीटी से सिटी बस के माध्यम से जोड़ा जाएगा। दोनों बस अड्डों के बीच सिटी बसें चलेंगी। सिटी बसों के परिचालन के लिए टेंडर प्रसारित करने की योजना दो दिनों में की जाएगी।

चौबे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में छोटी-बड़ी ट्रकों के पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा, ताकि रात्रि में उन्हें आराम करने की सुविधा मिले।

वर्तमान में 180 शैय्या वाले डोरमेट्री बनाए गए हैं, जबकि प्रथम चरण में कुल 424 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बन रहे 16 कमर्शियल ऑफिस की संख्या बढ़ाई जाएगी।

हालांकि, परामर्शी एजेंसी आइडेक के प्रतिनिधि ने सवालों का उचित जवाब नहीं दिया, जिसके कारण वह नाराज थे। निर्माण की प्रगति पर संतुष्टि भी दिखाई गई। ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे इको फ्रेंडली गैवियन पर खुशी जाहिर की गई।

चौबे ने काम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक (तकनीकी) गोपालजी, परियोजना निदेशक (प्रशासन) अरविंद कुमार मिश्र, परियोजना प्रबंधक शितान्शु वैभव, उप परियोजना प्रबंधक ऋजु श्रीवास्तव और सहायक परियोजना प्रबंधक देवेश भी मौजूद थे।

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...