Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में झारखंड का पहला ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

रांची: कांके प्रखंड स्थित सुकुरहुट्टू में झारखंड का पहला ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 की आधारशिला भी रखेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी और कांके विधायक समरी लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बुधवार की शाम नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने उद्घाटन व शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर और भवन का जायजा लिया और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जुहको के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर यहां आने वाले नागरिकों का पूरा ख्याल रखा जाए, ताकि किसी को कोई तकलीफ न हो।

इस निरीक्षण में रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप कुमार, विभाग के अपर सचिव मनोहर मरांडी, जुडको के पीडीटी गोपालजी, पीडीए अरविंद कुमार मिश्र, पीडीएफ अमित कुमार चक्रवर्ती और ओएसडी विजय कुमार भी उपस्थित थे।

Commercial Advertisment

Bihar Drug Raid: सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई,...

 Bihar Drug Raid में औषधि नियंत्रण विभाग ने 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। पटना में तीन दवा दुकानों पर कार्रवाई और बिना...

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...