हाट में खुलेआम हो रहा धारा 144 का उल्लंघन, क्या ऐसे भागेगा कोरोना !

दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका में कोरोना के बावजूद बेजुबान जानवरों की खरीद-बिक्री हो रही है. जबकि यहां धारा 144 लागू है. क्या ऐसे भागेगा कोरोना. वो भी तब जब हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज का आंकड़ा सौ के पार निकल रहा है. बड़ा सवाल सरकार के लिए है और चुनौती प्रशासन के लिए है.

जबकि दुमका के अंचला अधिकारी एनाउंसमेंट में कह रहे हैं कि जिले में धारा 144 लागू है. 5 से अधिक व्यक्ति एक जगह जमा नहीं हो सकते हैं. मॉस्क लगाना अनिवार्य है. अन्यथा कार्रवाई होगी.

haat1 22Scope News

शहर में बिना मॉस्क पहने दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है. वहीं दुमका शहर के बीचोबीच गांधी मैदान में प्रत्येक शुक्रवार को भेड़, बकरी सहित अन्य सामग्री का हाट लगता है. सबसे ज्यादा भीड़ इस हाट में होता है. जबकि शहर में हर दिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. इन सबके बावजूद हाट में ना किसी के चेहरे पर मॉस्क है, ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है. हाट में धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है.

बता दें कि शहर के बीच में स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में बैल, बछड़ा जैसे बेजुबान जानवर का हाट लगता है. यहां हजारों की भीड़ बिहार, झारखण्ड और बंगाल के लोग खरीद-बिक्री करने आते हैं. यहां कोई नियम नहीं है और ना ही किसी को कानून का डर लगता है. बाजार समिति के सचिव राजीव रंजन ने कहा कि सरकार के आदेश से हाट लग रहा है.

रिपोर्ट : आशिष

कोडरमा में लगाया गया धारा 144, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...