कैमूर : मोहनिया के वीआईपी कॉलोनी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जब से वीआईपी कॉलोनी बसा उसके बाद आज तक सड़क नहीं बना है। मोहनिया से राजद के विधायिका संगीता कुमारी से गुहार के बाद एक योजना में डाला गया। योजना का नाम था डबल टॉवर से अशोक गुप्ता के मकान तक आधे सड़क निर्माण के बाद कार्य एजेंसी ने हाथ खड़े कर दिया। जिसका नतीजा हुआ कि कॉलोनी में रहने वालों की आवागमन में परेशानी होने लगी। तब कॉलोनी के लोगो ने चंदा कर सड़क को आने जाने के लिए बनाया।

पूरी बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है
मामला मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-15 का है। जहां पूरी बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। विधायक से लेकर अधिकारी भी इनकी गुहार सुनने को तैयार नहीं है। कारण है यह योजना में लागत 10 लाख रुपए आ रहा था तो विधायक ने दो से तीन लाख तक एस्टीमेट बना कर कार्य कर छोड़ दी। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने खुद चंदा कर सड़क पर ईंट माटी से तैयार किया जो आने जाने के लिए पर्याप्त नहीं है। अब हालात है कि नगरवासी अपने मकान का होल्डिंग टैक्स देते हैं। पर न नगर पंचायत मोहनिया सुनने को तैयार है ना विधायक सुनने को तैयार हैं। जिससे नगरवासियों में काफी नाराजगी है। लोग आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा बना रहे हैं।
यह भी पढ़े : जिला पार्षद गीता पासी ने कहा- जनता इस बार विधायक संगीता कुमारी को नहीं देगी वोट…
देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट



















