विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी, जड़ा 46वां शतक

भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए दिया 391 रनों का टारगेट

शुभमन गिल ने खेली 116 रनों की विस्फोटक पारी

तिरुवनंतपुरम : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को तूफानी पारी खेली. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ा. कोहली ने 110 गेंदों पर नाबाद 166 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 8 गगनचूंबी छक्के उड़ाये. विराट का इस सीरीज में यह दूसरा शतक है. जबकि वनडे करियर में उनका 46वां शतक है. कोहली ने अपनी सेंचुरी सिर्फ 85 बॉल में पूरी की. इससे पहले ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 97 गेंदों पर 116 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के उड़ाये. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 42 रनों का योगदान दिया.

kohli1 1 22Scope News

विराट कोहली ने 110 बॉल में बनाए 166 रन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर 5 विकेट पर 390 रन बनाए हैं. इस तरह श्रीलंका के सामने 391 रनों का लक्ष्य है. भारत के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 166 रनों की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 85 बॉल पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने सिर्फ 110 बॉल में 166 रन बनाए. कोहली का स्ट्राइक रेट 150.91 का रहा. वनडे करियर में विराट कोहली का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

gill 22Scope News

विराट कोहली ने महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इसी के साथ अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया है. अब वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. एक्टिव खिलाड़ियों में उनके नाम ही सबसे ज्यादा रन हैं. विराट ने अपनी इस शतकीय पारी में महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा है.

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
  • विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक
  • रिकी पोंटिंग- 375 मैच, 30 शतक
  • रोहित शर्मा- 238 मैच, 29 शतक
  • सनथ जयसूर्या- 445 मैच, 28 शतक

विराट कोहली: वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

  • सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
  • विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक
  • रोहित शर्मा- 238 मैच, 29 शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
  • विराट कोहली- 486 मैच, 74 शतक
  • रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...