वोटर अधिकार यात्रा : खड़गे ने सभा में पुलिस की कथित कम तैनाती पर उठाए सवाल

पटना : इंडिया गठबंधन के नेता अब डाकबंगला चौराहा पर बने मंच पर नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा, टीएमसी नेता यूसुफ पठान समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता मंच पर मौजूद हैं।

Goal 7 22Scope News

यहां पुलिस का सही इंतजाम क्यों नहीं – मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि यहां पुलिस का सही इंतजाम क्यों नहीं? राहुल गांधी विपक्ष के नेता, तेजस्वी यादव बिहार में विपक्ष के नेता लेकिन पुलिस का इस सभा में सही इंतजाम नहीं है। यहां धक्का-मुक्की हो रही है। पुलिस जान ले कि अभी हमारी सरकार नहीं लेकिन कम हम भी सत्ता में आएंगे।

यह भी देखें :

वोट चोरी करवाकर बिहार में जीतने की कोशिश – खड़गे

खड़गे ने आगे कहा कि 15 दिनों की यात्रा की चर्चा पूरे देश में हुई। भाजपा ने इस यात्रा में रुकावट पैदा करने की बहुत कोशिश की थी। लेकिन राहुल गांधी उनसे नहीं डरे। वोट चोरी वो करते हैं और जितने भी लोग बैंक से पैसा लूट कर भाग जाते हैं उनको भी यह लोग संभालते हैं। वोट चोरी कराकर बिहार में जीतने की कोशिश हो रही है। लेकिन आप सतर्क रहें। बाबा साहेब आबंडेकर ने, नेहरू जी ने, महात्मा गांधी ने इस देश में आजादी के बाद वोट का अधिकार दिलाया। गरीब या महिला या कोई अन्य हो उन सब को इन्हीं लोगों ने वोट का अधिकार दिलवाया। इसलिए उस वोट को खोना नहीं है। मैं आपसे विनती करूंगा कि आज हमसब को जोर से लड़ना है। हमारे हक पर जो खतरा है उसे दूर करना है। राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी और तेजस्वी समेत हमारे गठबंधन के साथियों ने इसमें मदद की थी।

BJP घुसपैठ का नाम बताएं कौन है सरकार आपकी है – दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एसआईआर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विरोध में निकाले गए यात्रा का बिहार विधानसभा चुनाव में काफी बड़ा असर पड़ेगा। राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को पूरी तरह से सफल बताया। आप देख रहे हैं कि क्या भीड़ है, क्या रिस्पांस है। बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि यह घुसपैठियों यात्रा है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह बीजेपी घुसपैठ का नाम बताएं कौन है सरकार आपकी है। घुसपैठिये का नाम बताइए, किसको-किसको आपने निकला है। किसका वोट कैंसिल किया है, किसकी नागरिकता समाप्त की है आप बताइए।

Digvijay Singh 22Scope News
BJP घुसपैठ का नाम बताएं कौन है सरकार आपकी है – दिग्विजय सिंह

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार सभा में गरजे तेजस्वी यादव, कहा- दो भाजपाई मिलकर चुनाव आयोग के साथ कर रहे वोट चोरी…

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img