Dhanbad : शहर के बैंक मोड़ में एक प्रतिष्ठित स्कूल के 12वीं के छात्रों ने होटल कोल कैपिटल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन कर कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा दी है.
छात्रों का फेयरवेल पार्टी का यह वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि
ने तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही किसी के चेहरे पर मास्क है. सवाल यह है कि जब राज्य में मिनी लॉक डाउन चल रहा है. सरकार ने दूसरी बार कोरोना की नियमों को सख़्ती से पालन करने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिया है, तब नियमों को दरकिनार कर होटल छात्रों को आयोजन करने की अनुमति कैसी दे दी गई.
कोरोना से 6 लोगों की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, बाजारों में दिखाई सख्ती

















