पूरे झारखंड में मौसम हूआ कूल

रांची:  सहित पूरे झारखंड में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार दोपहर बाद रांची समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

वहीं, रात 10 बजे के बाद रांची के कुछ इलाके में झमाझम बारिश और तेज हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। 8 से 11 अप्रैल तक कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे भी अधिक होने की संभावना है। विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के मुख्यकारण हवा के रूख में परिवर्तन होना है। राज्य में बंगाल की खाड़ी से होकर दक्षिण-पूर्व  हवा आ रही है, जबकि ऊपरी वातावरण में पश्चिमी हवाओं का रुख बना हुआ है। इस कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

 

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...