मौसम का मिजाज पूरे देश में कनफ्यूज करने वाला, कहीं बर्फबारी-बारिश तो कहीं लू का अलर्ट

डिजिटल डेस्क : मौसम का मिजाज पूरे देश में कनफ्यूज करने वाला, कहीं बर्फबारी-बारिश तो कहीं लू का अलर्ट। मौसम का मिजाज पूरे देश में एक साथ अवलोकन करें एवं भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आकलन एवं अनुमान को देखें तो कनफ्यूजन में सिर चकराने की स्थिति बन जाएगी।

लेकिन हकीकत यही है कि विविधता में एकता को जीने वाले भारत में इस समय मौसमी मिजाज कनफ्यूजन रूप एकता में मौसमी तेवर के अलग-अलग रूप लिए हुए है।

वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल (पूर्वी यूपी) में बीते रविवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई तो उससे पहले दिल्ली -NCR में भी हल्की बारिश हुई। उससे वहां सुबह-शाम का मौसम तनिक कूल-कूल वाला है जबकि उत्तराखंड और हिमाचल उत्तरी-पश्चमी हिमालय में बर्फबारी का क्रम बना है।

इसके ठीक उलट यूपी में मौसम में सामान्य है जबकि बिहार, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक हीट वेव यानी लू का अलर्ट  है। ऐसे में मौसम को लेकर लोग कंफ्यूज हो जा रहे हैं कि रजाई रखें कि ओढ़ें?

बिहार-झारखंड में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य है तो बिहार और झारखंड में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने इन दोनों राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक सोमवार को बिहार राज्य के छपरा, आरा, बक्सर, पटना, गया, समस्तीपुर, हाजीपुर समेत कई जिलों में लू चल सकती है।

इसी प्रकार झारखंड के बोकारो, रामपुर, देवघर, दुमका, रांची आदि जिलों में भी हीट वेव की आशंका जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD )ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में भी लू चलने की आशंका जताई है। IMD  के पूर्वानुमान के मुताबिक पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान के पश्चिमी जिलों में मंगलवार तक लू चल सकती है।

लू-हीटवेव के मौसम की सांकेतिक फोटो
लू-हीटवेव के मौसम की सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में होगी बारिश

इसी के साथ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावित मौसमी मिजाज का जो ब्योरा पेश किया, वह फिर से चौंकाने वाला है। दिल्ली-NCR में सुबह-शाम हल्की ठंड और यूपी में मौसम सामान्य तो बिहार-झारखंड में लू के अलर्ट के बाद इन्हीं राज्यों से कनेक्टेड अन्य राज्यों का हाल आपको चकित कर देगा।

IMD ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। यह अनुमान अगले दो दिनों के लिए जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों के अलावा बाकी राज्य भर में मौसम गर्म रहेगा। वहीं राजधानी कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल भर में 20 मार्च से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम की सांकेतिक तस्वीर
मौसम की सांकेतिक तस्वीर

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी…

यानी देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। IMD ने बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है,वहीं यूपी में मौसम सामान्य रहने का संकेत दिया है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में ठंड का एहसास होने वाले मौसम का अनुमान IMD ने व्यक्त कर रखा है।

इसके उलट IMD ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने तो पश्चिम बंगाल में लू और बारिश दोनों की आशंका जताई है। कुल मिलाकर IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में अगले कुछ दिनों के लिए विभिन्न राज्यों के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किए हैं।

मौसम की सांकेतिक तस्वीर
मौसम की सांकेतिक तस्वीर

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। कश्मीर और उत्तराखंड में सोमवार को बारिश की भी संभावना है।

IMD के मुताबिक केदार घाटी से लेकर शिमला मसूरी तक बर्फबारी के साथ बारिश का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि हिमाचल के चंबा में बारिश के बाद आज मौसम साफ रहा है।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...