Advertisment

मकर संक्रांति के बाद बदल सकता है मौसम, झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना

रांची: मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आमतौर पर इस दिन सूर्य के उत्तरायण होते ही मौसम में बदलाव होता है और तेज धूप शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा होना कम संभव है। अगले छह दिनों के दौरान मौसम में कई परिवर्तन हो सकते हैं। मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है, लेकिन झारखंड और बिहार में बारिश की संभावना नहीं है। इसके बावजूद ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती हैं।

रांची में 14 जनवरी की सुबह कोहरे के बीच मौसम रहेगा। अगले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास मौजूद है, जो 14 जनवरी की रात जम्मू-कश्मीर तक पहुंच सकता है। इसी दौरान राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में चक्रवाती हवा और ओडिशा के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। रांची समेत राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में 14 और 15 जनवरी को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

रांची में भी दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने चेतावनी दी है कि राज्य में कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम रिपोर्ट देते हुए बताया गया कि राज्य में मौसम शुष्क रहा। डाल्टेनगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नामकुम में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था।

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...

JPSC Paper Leak Case: सीआईडी की जांच तेज, JSSC ने कहा...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। जेएसएससी ने स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी का उसकी पांच प्रमुख परीक्षाओं...

Jharkhand Forest Job Scam: फर्जी Appointment Letter देकर युवकों से ठगी,...

झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीसीसीएफ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल...