प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापेमारी का क्या है अडानी कनेक्शन?

Godda: छापेमारी का अडानी कनेक्शन-पोड़ैयाहाट कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव के आवास पर

आईटी छापेमारी को लेकर कयासों का दौर शुरु हो चुका है, छापेमारी के बाद गोड्डा सांसद

निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया “लगता है कि यहाँ कोई चक्कर चल रहा है” लेकिन इसके साथ

ही प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापेमारी का अडानी कनेक्शन की खोज भी की जाने लगी.

चर्चा इस बात को लेकर शुरु हो चुका है कि कुछ दिन पहले ही प्रदीप यादव ने अडानी पावर प्लांट

के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, प्रदीप यादव की मांग अडानी पावर प्लांट

में 75 फीसदी नौकरी स्थानीय युवाओं को देने की मांग की गयी थी, नहीं तो पावर प्लांट बंद करने की धमकी दी गयी थी.

छापेमारी का अडानी कनेक्शन

Adanai pawar palant 22Scope News

यहां यह भी बतला दें कि राज्य की हेमंत सरकार ने राज्य की सभी निजी कंपनियों में स्थायीय युवाओं

को 75 फीसदी नौकरी देने की घोषणा की है, ठीक उसके बाद प्रदीप यादव ने अडानी पावर प्लांट

में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने का मुद्दा उठाया. इसके बाद राज्य में निजी कंपनियों पर इसका दवाब बढ़ता जा रहा है.

अब जिस तरीके से विधायक के आवास पर छापेमारी की गयी उससे यह कयास लगाया जा रहा

है कि यह छापेमारी उसी विरोध प्रर्दशन का नतीजा है.

स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की उठी मांग

यहां बता दें कि कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव के दो ठिकानों पर आयकर विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है.

प्रदीप यादव के साथ ही उनके सहयोगी कहे जाने वाला स्काई ब्लू होटल के मालिक श्याम सुंदर यादव के

घर पर भी आयकर विभाग का छापा पड़ा है, जिस तरीके से विधायक प्रदीप यादव के सहयोगी

कहे जाने वाले श्याम सुंदर यादव के घर भी छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट- प्रिंस यादव

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...