Advertisment

विधायक प्रदीप यादव को एमपी एमएलए कोर्ट ने किया बरी

GODDA : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एमपी एमएलए कोर्ट ने दो केस में बरी कर दिया है. बताया जा रहा है कि पहला केस अडानी मामले में था जिसमें विधायक प्रदीप यादव पर आरोप था कि अडानी के सर्वे के दौरान उनके द्वारा बाधा उत्पन्न की गई. उनके निर्देश पर सर्वे टीम की गाड़ी पर तोड़फोड़ की गई थी. वहीं प्रदीप यादव के वकील ने कहा कोर्ट ने उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.

pradeep yadav 22Scope News

विधायक निशिकांत दूबे को अडाणी का दलाल कहने पर कर दिया था केस

प्रदीप यादव पर दूसरा केस निशिकांत दूबे ने किया था. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को अडाणी कॉरपोरेट के दलाल कहने का आरोप लगाया गया था. आचार संहिता उल्लंघन मामले में देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा केस किया गया था. वहीं विधायक के वकील ने कहा आज दोनों मामले में साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने बरी कर दिया है.

विधायक प्रदीप यादव बरी – बीजेपी ने षडयंत्र के तहत फंसाया: प्रदीप यादव

बरी होने के बाद विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि अडाणी मामले में विधायक तत्कालीन भाजपा सरकार ने षड्यंत्र कर 5 माह तक जेल भेज दिया था. कोर्ट के फैसले से अंततः आज न्याय की जीत हुई.

अलौली में फुलतोड़ा पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर...

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी...

गयाजी : गयाजी में चोरी का आरोप लगाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मामला शेरघाटी...

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...