आम आदमी के लिए GST की नई दरें आज से लागू, क्या बोले मुख्यमंत्री?

पटना : देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) आज यानी 22 सितंबर की नई दरें लागू हो गई हैं। सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। इसके चलते रोज इस्तेमाल में आने वाली चीजें सस्ती हो गई हैं। जीएसटी की नई दरें लागू होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम नीतीश ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

DIARCH Group 22Scope News

नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि आज नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। जीएसटी की दरों में सुधार के लिए मैं बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इस सुधार से पूरे देश के साथ-साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा।

नीतीश ने कहा- चीजें सस्ती होंगी… लोगों को विशेष राहत

नीतीश कुमार ने कहा कि आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी तथा जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा। इन नई जीएसटी दरों के लागू होने से देश का जीडीपी बढ़ेगा और सभी वर्ग के लोगों, खासकर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी। अंत में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में जीएसटी सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद एवं आभार।

यह भी देखें :

PM के नेतृत्व में GST 2.0 सिर्फ टैक्स रिफॉर्म नहीं है, बल्कि ये भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प है

वहीं जीएसटी 2.0 पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीएसटी 2.0 सिर्फ टैक्स रिफॉर्म नहीं है, बल्कि ये भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का संकल्प है। जीएसटी ने छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक सबको एक कॉमन प्लेटफार्म दिया, निवेश बढ़ाया और देश को ग्लोबल इकोनॉमी का भरोसेमंद पार्टनर बनाया है।

यह भी पढ़े : PM मोदी ने कहा- आप सभी को नवरात्रि की बधाई, कल से देश में ‘GST बचत उत्सव’ होगा शुरू

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...