Advertisment

चंद्र प्रकाश चौधरी की नजर में कौन है जोकर, तो सुदेश महतो किसे कह रहे चाणक्य……..

हजारीबागः एनडीए उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी की नजर में आखिर कौन है जोकर जिसे चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कह दिया जोकर तो सुदेश महतो ने उसे भाई कह दिया। जी हां यह सुनने में तो अजीबोगरीब जरूर लग रहा है लेकिन चुनाव में सब जायज है। जहां प्रत्याशी एक दूसरे को कुछ भी कहने से परहेज नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें-गीता कोड़ा पर हमले को लेकर भाजपा पहुंचा चुनाव आयोग…….

झारखण्ड के 14 लोक सभा सीट में सबसे अधिक चर्चा इन दिनों हजारीबाग की हो रही है, जिसका प्रमुख कारण कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार है। भाजपा से जयंत सिन्हा का टिकट काटकर मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा विधायक जय प्रकाश भाई पटेल को तोड़कर चुनावी मैदान में उतारा है।

सुदेश महतो ने जेपी पटेल को छोटा भाई कहा

जयप्रकाश भाई पटेल को गिरीडीह से एनडीए उम्मीदवार चन्द्र प्रकाश चौधरी ने भरी मंच से जोकर कह डाला। उनका कहना है कि कभी झारखंड मुक्ति मोर्चा तो कभी भाजपा तो अब कांग्रेस का दामन उन्होंने थामा है। उनके कारण ही 2019 में भाजपा के साथ आजसू का गठबंधन नहीं हो पाया वो एक जोकर से कम नहीं है।

आजसू 2 22Scope News

वहीं आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने जयप्रकाश भाई पटेल को छोटा भाई कहकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है। उन्होंने ये भी कहा कि इसके पीछे चुनाव में एक चाणक्य थे। जब मेहता जी चुनाव लड़ते थे तो दूसरे मेहता को खड़ा कर देते थे। इस बार उस चाणक्य ने छोटे भाई को ही नया शिकार बना लिया हैं। दरअसल सुदेश महतो ने इशारों इशारों में यशवंत सिन्हा पर तीखा प्रहार किया है।

ये भी पढ़ें-ढुल्लू महतो का बड़ा बयान, लोकसभा का टिकट मिलने से लोगों के पेट में दर्द होने लगा है…….. 

यशवंत सिन्हा जब हजारीबाग से सांसद बने थे उस समय की चर्चा सुदेश महतो कर रहे थे। उस वक्त यशवंत सिन्हा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने यह भी कहा कि वो किसी संगठन की बात नहीं कह रहे हैं, चाणक्य के बारे में कर रहे हैं। कहा गया है कि जंग और मुहब्बत में सब जायज है। जब चुनाव हो तो हमला और भी तेज हो जाता है। ऐसे में चन्द्र प्रकाश चौधरी ने जुबानी जंग छेड़ते हुए जयप्रकाश भाई पटेल को जोकर तक कह डाला।

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...

 MMDR Amendment Bill 2026: BCCL का दावा, खनन से मिलने वाले...

MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर BCCL ने कहा कि खनन से मिलने वाले हर एक रुपये में करीब 90 पैसे राज्यों के पास रहेंगे।...