भूमिहारों के गढ़ में BJP के ‘चाणक्य’, बेगूसराय क्यों पहुंचे शाह

बेगूसराय : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘चाणक्य’ व केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। वह बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। बुधवार देर शाम पटना पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार बीजेपी के कई नेताओं से एक-एक कर मुलाकात की। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार से मिलकर गठबंधन पर सीटों का फॉर्मूला और चुनावी रणनीति पर चर्चा के बाद वे डेहरी-ऑन-सोन के लिए रवाना हुए। एनडीए की कमजोर कड़ी डेहरी-ऑन-सोन की सीटों के गणित और स्थानीय समीकरण पर रणनीति बनाने के बाद शाह भूमिहारों के गढ़ बेगूसराय पहुंच चुके हैं।

Goal 7 22Scope News

सासाराम से सीधे बेगूसराय लैंड करना यह दर्शाता है कि BJP अपने मजबूत किले में सेंधमारी नहीं होने देना चाहती है

आपको बता दें कि सासाराम से सीधे बेगूसराय लैंड करना यह दर्शाता है कि बीजेपी अपने मजबूत किले में सेंधमारी नहीं होने देना चाहती है। क्योंकि, बेगूसराय और इसके आस-पास के इलाकों पर जन सुराज और तेजस्वी यादव की नजरें हैं। प्रशांत किशोर और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सभा में उमड़ी भीड़ को शांत करने के लिए अमित शाह बेगूसराय में जबरदस्त रणनीति बना रहे हैं।

यह भी देखें :

BJP के ‘चाणक्य’ शाह भूमिहारों के गढ़ में

बिहार की राजनीतिक सरगर्मियां इन दिनों चरम पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह बेगूसराय क्यों आए हैं? इसके पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बेगूसराय की सात सीटों पर तेजस्वी और प्रशांत की पार्टी जन सुराज ने स्थानीय विधायकों और सांसद के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का खूब फायदा उठाया है। बीजेपी के परंपरागत भूमिहार और ब्राह्मण वोटरों में भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।

पिछले दिनों बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा में पीके की सभा में उमड़ी जनसैलाब ने एनडीए की नींद उड़ा दी है। तेजस्वी यादव भी जिले की दो विधानसभा सीट मटिहानी, तेघड़ा और साहेबपुर कमाल के साथ-साथ बखरी और चेरियाबरियारपुर पर नजर बनाए हुए हैं। पूर्व जदयू विधायक बोगो सिंह मटिहानी में एनडीए प्रत्याशी का खेल बिगाड़ सकते हैं। इस सीट पर राजकुमार सिंह मौजूदा विधायक हैं।

यह भी पढ़े : रोहतास के डेहरी में गरजे अमित शाह, कहा- लालू यादव की सरकार ने किया चारा घोटाला, वर्करों में भरा जोश…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...