इंडिया गठबंधन के नेताओं ने क्यों रोका रास्ता

हजारीबागः देश में शुरू हुए किसान आंदोलन को लेकर आज भारत बंद बुलाया गया है। झारखंड में भी इंडिया गठबंधन से जुड़े दल इसका समर्थन कर रहे हैं। बुलाए गए भारत बंद के तथा इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आज हजारीबाग के मुख्य चौक डिस्ट्रिक बोर्ड चौक को घंटो जाम कर दिया।

किसानों पर बलपूर्वक हमला गलत है

झंडे और बैनर के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए उनकी सारी मांगो को जायज बताया तथा सभी मांगों को जल्द से जल्द केंद्र सरकार पूरा करे।

ये भी पढ़ें-विधायक दीपक बिरूवा बनेगें मंत्री, जश्न मनाने की तैयारी

वही बंदी का समर्थन करते हुए हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि जिस प्रकार किसान आंदोलन में शामिल होने आ रहे किसानों पर बल पूर्ण हमला किया जा रहा है उसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। एक आंदोलन का एवं आज की इस भारत बंदी का समर्थन करते हैं।

किसानों की सभी मांगे केंद्र सरकार जल्द पूरी करे

कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने भी बंदी का समर्थन करते हुए किसानों पर हुए बर्बरतापूर्ण हमले की घोर निंदा की तथा इस आंदोलन का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस के विधायकों में है नाराजगी-योगेंद्र साव

वहीं कांग्रेस के नेता मुन्ना सिंह भी इस बंदी का समर्थन करते हुए जिला बोर्ड चौक पहुंचे तथा जल्द से जल्द किसानों की सभी मांगे केंद्र सरकार पूरी करने की बात कही। बंदी के कारण यातायात कई घंटे तक बाधित रहा तथा आने-जाने वाले लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा।

Koderma Film Festival Award: कोडरमा के फिल्मकारों का कमाल! कोलकाता इंटरनेशनल...

Koderma Film Festival Award: झारखंड के कोडरमा ज़िले के लिए यह गर्व की बात है कि स्थानीय डॉक्टर और फ़िल्ममेकर डॉ. वीरेंद्र कुमार और...

बाल सुधार गृह में गांजा, डांस और मस्ती! वायरल Video से...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में किशोरों को अपराध की दुनिया से निकालकर मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से संचालित बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान)...

Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...