बोकारो के स्कूली बच्चों को बारिश में क्यों लगता है डर. कब ध्यान देगा शिक्षा विभाग


BOKARO: बोकारो के स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में डर लगता है.

इन्हें डर इसलिए लगता है क्योंकि स्कूलों के तड़ित चालक चोरी हो चुके हैं.

कभी भी बच्चे ठनका की चपेट में आ सकते हैं. बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षक भी डरे रहते हैं.

क्योंकि कभी भी उनपर आकाशीय बिजली गिर सकती है.

वज्रपात के लिए डेंजर जोन बोकारो फिर भी स्कूलों मे नही है तड़ित चालक

बोकारो मे बारिश के दिनो मे वज्रपात का खतरा बना रहता है.

जिले के 1560 सरकारी स्कूलों में से 920 सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक नहीं है.

मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा अभियंताओं से रिपोर्ट मंगाने की बात कही जा रही है.

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा जरूरी है इसके लिए तड़ित चालक का होना भी जरूरी है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो ने बताया कि तड़ित चालक लगे इसके

लिए प्रखंड कार्यालय औ जिला कार्यालय दोनों की जिम्मेदारी बनती है.

उन्होंने कहा कि पहले सभी स्कूलों में तड़ित चालक लगाये गये थे लेकिन कुछ स्कूलों में

असामाजिक तत्वों ने इसे चोरी कर लिया. सभी प्रखंडों से भी रिपोर्ट मांगी गई है.

जल्द ही सभी विद्यालयों में तड़ित चालक लगवा दिया जाएगा।

बोकारो के स्कूली बच्चों :बोकारो का पूरा क्षेत्र वज्रपात के लिए डेंजर जोन है

बोकारो का पूरा क्षेत्र वज्रपात के लिए डेंजर जोन है. जहां बारिश के दिनों में कम दबाव के कारण वज्रपात की घटनाएं होती हैं.

वर्ष 2010-11 में 640 सरकारी स्कूलों के नए भवनों में तड़ित चालक लगाए गए थे.

लेकिन उसके बाद तड़ित चालक लगाने की राशि सरकार की ओर से अन्य स्कूलों में लगाने को लेकर नहीं भेजी गई.

जिसमें उन सरकारी स्कूलों में अब तक तड़ित चालक नहीं लगा पाए हैं. जिस कारण बारिश के दिनों में बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे है.

स्कूल के शिक्षक में तड़ित चालक को लेकर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि विद्यालयों में तड़ित चालक लगाना बहुत जरूरी है.

लेकिन वर्तमान में तड़ित चालक नहीं लगाया गया है. कुछ शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में भवन निर्माण

के समय तड़ित चालक लगाए गए थे. लेकिन तड़ित चालक चोरी हो गई है.

इसकी शिकायत थाने में भी दी गई. लेकिन अभी तक तड़ित चालक नहीं लगाया गया हैं.

बोकारो जिले में 32 स्कूलों में तड़ित चालक लगाए जाने के बाद इसकी चोरी कर ली गई इसकी सूचना खाने

को लिखित रूप से दी गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...