पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुई थी विधवा महिला की हत्या, बहू सहित 5 गिरफ्तार

बिहटा : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के गुलटेरा बाजार के वार्ड नंबर-14 में शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जहां इस हत्या मामले में पुलिस ने मृतक रुना देवी की बहु सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में उपयोग की गई हथियार और जिंदा कारतूस के अलावा कई सामान को पुलिस ने बरामद किया है।

पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहटा में शुक्रवार की सुबह गुलटेरा बाजार के वार्ड नंबर-14 मे रूणा देवी की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के बहू सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जारी है। घटना के पीछे का कारण संपत्ति और पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...