पार्कों को बंद करने की खबर के साथ ही जैविक उद्यान और पार्कों की ओर दौड़ पड़े युवा

Patna– कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच बिहार सरकार ने तमाम पार्क और जैविक उद्यानों को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है.

लेकिन सरकार की यह घोषणा ही जी का जंजाल बन गई, 31 दिसंबर से तमाम पार्कों और जैविक उद्यानों का बंद रहने की खबर आग की फैली. इसके पहले की पार्क और जैविक उद्यानों को बंद किया जाय, लोग नये साल का जश्न मनाने उमड़ पड़े. पटना जू की हालत तो यह हो गई कि पांव रखने की जगह भी नहीं बची. कोरोना गाइड की जम कर धज्जियां उड़ाई गई.

vlcsnap 2021 12 30 16h32m47s476 22Scope News

यहां बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना का नया वेरिएंट आमीक्रोन से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यह सुनामी लेकर आएगी. बिहार सरकार भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी इस सूचना पूरी तरह अलर्ट है. सरकार की ओर से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है.  राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में प्रति दिन कोरोना पेशेंट की संख्या लगातार बढ़ रही है. आज भी 14 नये पेशेन्ट सामने आये हैं. यह ट्रेन्ड काफी डराने वाला है. यदि यही स्थिति रही तो जल्द ही सरकार को कड़े फैसले लेने होंगे. एक बार फिर से दुकानों को भी बंद करना पड़ सकता है.

रिपोर्ट-शक्ति  

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...