Advertisment

महिला ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडूंगरी निवासी महेश तिवारी की पत्नी पूजा कुमारी अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष को सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। पूजा के शव को देखकर मायके पक्ष के लोग आग बबूला हो उठे। इस बीच दोनो पक्षों में हाथापाई भी हुई। ससुराल पक्ष ले लोग किसी तरह शव को छोड़कर फरार हो गए।

घटना के संबंध में मृतिका की बहन प्रिया ने बताया कि बहन की शादी गोलमुरी टुईलाडूंगरी निवासी महेश तिवारी से 16 अप्रैल 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही पूजा के ससुर ननद प्रिया और प्रीति, सास और पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। साथ ही यह भी बताया कि बहन के ससूराल वालें दहेज के लिए दबाव बनाते थे ताकि पूजा घर से पैसे ला सकें।

रविवार को महेश ने पूजा को राखी के लिए कदमा शास्त्रीनगर स्थित मायके छोड़ा था और रात को 10 बजे वापस ले गए थे। सुबह फोन कर जानकारी दी गई की पूजा की मौत हो गई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पूजा की हत्या की गई है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट : लाला जबीं

JioMart Quick Independence Sale: स्वतंत्रता दिवस से पहले JioMart का बड़ा...

JioMart Quick Independence Sale, मुंबई:  स्वतंत्रता दिवस से पहले ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए JioMart Quick ने Grand Independence Sale शुरू की...

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...