पटना : आगामी एक जुलाई से पूरे देश में नए कानून लागू हो गया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नए कानून लागू होने के बाद अब लोगों के बीच पटना पुलिस जाकर कानून के बारे में जानकारी दे रही है। वहीं आज यानी बुधवार को कोतवाली थाना के महिला पदाधिकारी के द्वारा स्कूल में जाकर कक्षा-1 से लेकर 10 तक के छात्रों को नए कानून के बारे में बताया जा रहा है। वहीं बात कर लिया जाए तो पूरे पटना जिले में थाना स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि बच्चों के साथ-साथ लोगों में भी कानून के प्रति जानकारी हो और लोग जागरुक हो।
यह भी पढ़े : नए कानून : मुख्यालय के निर्देश पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की अभियान शुरू
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट