नए कानून : मुख्यालय के निर्देश पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की अभियान शुरू

पटना : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कानून आज से देश में लागू हो गए हैं। देश भर में आज से नए कानून प्रभावी हो रहे हैं। इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पटना पुलिस ने आम लोगों को आज से जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान की शुरुआत आज से ही हुई है। पटना के सभी थानों के माध्यम से आम लोगों और जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया जा रहा है।

दरअसल, नए कानून लागू करने का मकसद लोगों को समय पर न्याय देना है। आमलोग सरकार की इस पहल का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि अब अनुसंधान से लेकर कई कामों में जो जटिलता थी वह पुरानी जटिलता दूर होगी। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गया। कानून की यह संहिताएं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) हैं।

यह भी पढ़े : देश में आज से आएगा बड़ा बदलाव, नए कानून के बारे में जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...