HEENA SHAHAB को महिलाओं ने भेंट की मां दुर्गा को चढ़ाया हुआ चुनरी, हीना ने कहा…

सीवान: लोकसभा चुनाव के दो चरण का मतदान भी हो गया है और अभी पांच चरण का मतदान बाकि है। ऐसे में अगले सभी चरण के उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान नेता हर जाति और धर्म का वोट साधने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब भी जनसंपर्क कर रही हैं।

हीना शहाब को शनिवार को जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने मां दुर्गा पर चढ़ाई चुनरी ओढ़ाया और जीत की कामना की। दरअसल हीना शहाब शनिवार को जनसंपर्क कर रही थी। इस दौरान जब वह सीवान नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में पहुंची तो वहां महिलाओं ने उन्हें मां दुर्गा पर चढ़ाया हुआ चुनरी भेंट की। मौके पर हीना शहाब ने कहा कि यह हमारी संस्कृति व सभ्यता दिखाता है। यह गंगा जमुनी तहजीब का एक उदहारण है। लोग मेरे ऊपर भरोसा कर समर्थन दे रहे हैं तो मैं भी उनके भरोसे पर खड़ी उतरूंगी।

हीना शहाब ने कहा कि दिवंगत सांसद अक्सर यहां आते थे और उन्होंने यहां काफी विकास का काम भी किया था। वे आज सबके दिलों में हैं और मैं चाहूंगी कि मैं भी सबकी दिलों में जगह बना सकूं। बता दें कि नवरात्र के दौरान भी हीना शहाब ने कन्या पूजन किया था कर कन्याओं को भोजन कराया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- ‘RJD गुंडों की पार्टी है’ सम्राट चौधरी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दो टूक….

HEENA SHAHAB HEENA SHAHAB HEENA SHAHAB

HEENA SHAHAB

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...