Women’s Asian Hockey Champions Trophy 2023: हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में अभेद होगी सुरक्षा, DIG अनूप बिरथरे ने दी जानकारी

रांचीः वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 (Women’s Asian Hockey Champions Trophy 2023) का आगाज 27 अक्टूबर से हो रहा है। ऐसे में हॉकी स्टेडियम के अंदर और बाहर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम रांची पुलिस के द्वारा किए गए हैं। रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने न्यूज 22 स्कोप से बातचीत में पूरी व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस ऑफिसर्स और मजिस्ट्रेट की डिटेल ब्रीफिंग की गई है।

वाटर बोतल समेत कई सामान अंदर अलाउड नहीं

हॉकी स्टेडियम के अंदर और बाहर जिनकी ड्यूटी है। उन्हें ब्रीफिंग की जा रही है। इस पूरे व्यवस्था को 3 जोन में बांटा गया है। जिसमें स्टेडियम के अंदर की व्यवस्था जहां दर्शक और टीम रहेंगे। कोई भी प्रतिबंध वस्तु लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे। इसके साथ-साथ वाटर बोतल समेत अन्य कई सामान अंदर अलाउड नहीं है।

सिविल ड्रेस में भी रहेंगे पुलिसकर्मी 

इसके साथ ही किसी भी वीवीआईपी के बॉडीगार्ड हथियार लेकर स्टेडियम के अंदर नहीं जा सकेंगे। ठीक से एंट्री हो जाए और लोग शांतिपूर्ण तरीके से मैच का आनंद ले, इसको लेकर तैयारी की गई है और बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात किए गए है। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी रहेंगे। साथ ही स्टेडियम के बाहर चारों गेटों पर पूरी जांच के बाद ही दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री होगी।

सभी को प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश

इसके साथ ही ट्रैफिक और पार्किंग की डिटेल ब्रीफिंग की गई है। खिलाड़ी मैच खेलने के लिए जब होटल से स्टेडियम तक आयेगे। उन्हें कोई परेशानी ना हो। इसको लेकर के पूरे इंतजाम किए गए है। पुलिस ऑफिसर से मेहमानों और दर्शकों से विनम्रता से पेश आने के निर्देश दिए गए है। सभी के साथ अच्छे से व्यवहार करने और गाइड करने के निर्देश दिए गए है।इसके साथ ही सभी को प्रोटोकॉल का पालन करना है।

हॉकी चैंपियनशिप झारखंड में होना सौभाग्य की बात

डीआईजी ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए और रांची के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां इंटरनेशनल हॉकी मैच हो रहा है। इसकी मेजबानी मिली है। इसलिए यहां लोग मैच देखने आए और इंडिया की टीम समेत विदेशी टीमों और मेहमानों की हौसला अफजाई करें। उन्हे दिखाएं की झारखंड में हॉकी कितनी लोकप्रिय है और झारखंड राज्य में लोग हॉकी को कितना महत्व देते हैं।

रिपोर्टः कमल कुमार

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...