जमशेदपुर के सौंदर्यीकरण के लिए युद्धस्तर पर हो रहा है काम

533
Advertisment

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के सौंदर्यीकरण के लिए युद्धस्तर पर

Advertisment

काम हो रहा है. सभी चौक चौराहों को व्यवस्थित करने का

काम किया जा रहा है. खासकर मानगो क्षेत्र के चौक-चौराहों

को व्यवस्थित करने का काम पहले कर रहे हैं.

यह बातें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने

जमशेदपुर में कही. मानगो में खंडा साहेब और

खुदीराम बोस की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहर में सबसे पहले मानगो आता है,

इसलिए सबसे पहले यहां काम करने की जरुरत है

ताकि कोई भी शहर में प्रवेश करे तो उसके सामने अच्छी छवि प्रस्तुत हो.
उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से मानगो का

5 22Scope News
जमशेदपुर के मानगो में प्रतिमा का अनावरण करते स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

नक्शा बदल रहा है और वे जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण

का कार्य पूर्ण करवाने का काम करेंगे.


किसी भी गरीब को उजाड़कर नहीं होगा विकास कार्य-बन्ना


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई फुटपाथ दुकानदार को हटाने की बात चल रही है लेकिन सराकर किसी भी गरीब को उजाड़कर विकास कार्य नहीं करेगी. फुटपाथ दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था के बाद ही कोई कार्य शुरु किया जाएगा.
कार्यक्रम में टाटा स्टील कारपोरेट कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी भी मौजूद थे. वही बता दें कि इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जमकर विरोध किया गया.

रिपोर्टः लाला जबीन

Advertisement