Jamshedpur News: वापस से शुरू हुआ मानगो फ्लाई ओवर का काम, ओम प्रकाश सिंह ने किया उपायुक्त का धन्यवाद

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन मानगो फ्लाई ओवर के चल रहे काम को रोकवा दिया था. जिसके बाद काम रुकने के विरोध में कल कांग्रेस पार्टी द्वारा काम जल्द शुरू करने के गुहार किया गया था. इस मामले को लेकर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा था कि अगर 24 घंटे के अंदर काम नहीं शुरू हुआ, तो हम लोग उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंग. मगर ऐसे करने की नौबत नहीं आई. आज (27 नवंबर) उपायुक्त के निर्देश पर काम फिर शुरू कर दिया गया.

Jamshedpur News: ओम प्रकाश सिंह ने किया उपायुक्त का धन्यवाद

बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि हम उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने मानगो जनता की आवाज सुनी. यातायात की जीवन रेखा को समझा और काम शुरू करवा दिया है. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन के ऊपर नारियल फोड़ा, पटाखे फोड़े, लड्डू का वितरण किया. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सरयू राय कुछ असामाजिक तत्वों का संगठन बनाकर फ्लाई ओवर का काम रुकवाना चाहते हैं, ताकि धनोपार्जन कुछ किया जा सके, लेकिन मानगो की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

बिहार में जीत के बाद दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, Amit Shah से की मुलाकात

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...