Permanent Plantation
पटना: बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने राजधानी पटना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर नगर निगम से अपडेट लिया। साथ ही नगर निगम को प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए कई अहम दिशा निर्देश दिये गए। उन्होंने पानी के छिड़काव से लेकर प्लांटेशन पर अधिक जोड़ देने की बात कही। वहीं, उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही नगर विकास और पर्यावरण एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक हुई थी, जिसमें हवा में बढ़ रहे AQ लेवल पर चर्चा की गयी।
बैठक में केंद्र और राज्य की योजनाओं को भी सही ढंग से लागू और मॉनिटरिंग करने का निर्देश निगम को दिया गया। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में वॉटरिंग मशीन से पेड़ों पर पानी का छिड़काव, पुल के नीचे और मरीन ड्राइव पर प्लांटेशन का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार इन कार्यों को तेजी से करने में जुटी हुई है। साथ ही इसकी समय- समय पर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। मंत्री नितिन नवीन जी ने बताया कि नगर विकास विभाग की तरफ से भी मरीन ड्राइव वाले इलाके में प्लांटेशन का कार्य का मॉनिटरिंग का काम चल रहा है।
मरीन ड्राइव की तरफ से आने वाले कण को किस प्रकार प्लांटेशन के मध्यम से रोका जाए इसपर भी काम चल रहा है। हमने शहर के अंदर भी प्लांटेशन को बढ़ावा देने के लिए ब्रिज के नीचे पेड़ लगाने के काम को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने और मंत्री प्रेम जी ने भी साथ मिलकर सभी नगर निकायीओं में परमानेंट प्लांटेशन को बढ़ावा देने पर जोड़ दिया है। दोनों विभाग की ओर से इसपर काम शुरू भी हो गया है। अगर सिर्फ पटना की बात बात करें तो राजधानी घनी आबादी में आती है, यहां प्रदूषण लेवल को कम करना एक बड़ा टास्क है, जिसे हमारी सरकार पूरी प्लानिंग के तहत कर रही है।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। बुधवार को मतदान होना है। ऐसे में सभी दलों के नेता अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने भी झारखंड में भाजपा सरकार बनने का दावा किया। नितिन नवीन ने कहा कि कल मतदान है, 23 तारीख को जब परिणाम आएगा तब सब साफ हो जायेगा। झारखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन रही है।
उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार और कुशासन की वजह से जनता ने विश्वास खो दिया है इसलिए कल के मतदान में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। इसी बीच बिहार के अस्पतालों में पिछले दिनों घटी घटनाओं को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि ममले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Indira Gandhi ने बदल दिया था पाकिस्तान का भूगोल, आज के नेता दिखाते हैं केवल 56 इंच…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Permanent Plantation Permanent Plantation Permanent Plantation Permanent Plantation
Permanent Plantation



















