नालंदा : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाओ जीवन बचाओ ‘संकल्प एक लाख पौधा रोपण का’ के तहत हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के युवाओं की टोली ने सुभाष पार्क, अस्पताल चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़ और सोहसराय समेत कई जगहों पर लोगों के बीच एक हजार पौधा का वितरण और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ का संकल्प लिया गया।
नालंदा बिहार में एक लाख पौधा रोपण का लक्ष्य है
फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष कश्यप ने बताया कि वह सभी मिलकर नालंदा बिहार में एक लाख पौधा रोपण का लक्ष्य है। ताकि नालंदा में हरियाली आ सके और पौधामय हो जाए। आज जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया इसका सबसे मुख्य कारण है पेड़ पौधा नहीं रहना। पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना इस पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन असंभव है। पेड़ मानव अस्तित्व की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करते हैं। पेड़ मां बाप की तरह हर जरूरत को पूरा करता है।
मिशन के तहत पौधारोपण करना आवश्यक है
आपको बता दें कि अभी ही गर्मी में यह हाल हो चुका है कि तापमान 45 से 50 डिग्री हो रहा है आने वाला समय में 60 डिग्री तक न हो जाए इसके लिए लोगों को अभी से ही मिशन के तहत पौधारोपण करना आवश्यक है। उन्होनें लोगों से अपील कि किया कि एक-एक पौधा अवश्य लगाए और हमारे इस मिशन में सहयोग करें। मौके पर विवेक चौरसिया, अभिषेक, अमन, धर्मवीर, भारती, पूजा, कृति, जया शाह, सुबोध, सुमन, रोहन, अनामिका, अंकित, विषु, विकास व अन्य शामिल थे।
यह भी पढ़े : World Environment Day पर व्यवहार न्यायालय में किया गया वृक्षारोपण
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
राजा कुमार की रिपोर्ट
Highlights


