Advertisment

World Menstrual Hygiene Day : महिलाओं ने निकाली जागरूकता पैड यात्रा

गयाजी : गयाजी में आज यानी 28 मई को अंतर्राष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर महिलाओं के बीच महावारी जागरूकता के लिए पैड यात्रा निकाली गई। यह पैड यात्रा गया शहर के समाहरणालय से शुरू होकर आजाद पार्क तक पदयात्रा निकाली गई जहां नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। यह पैड यात्रा समर्थ संस्था के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब का गया युवा और इनर व्हील क्लब ऑफ गया के महिलाएं शामिल हुई।

Goal 7 22Scope News

जागरूकता पैड यात्रा में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हुए

साथ ही जागरूकता पैड यात्रा में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस यात्रा का उद्देश्य माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े सामाजिक कलंक को चुनौती देना था। नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें माहवारी से जुड़े मिथकों और वास्तविकताओं को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया। नाटक के जरिए लोगों को यह समझाने के लिए प्रेरित किया कि माहवारी एक जैविक प्रक्रिया है ना की कोई शर्म की बात है।

यह भी देखें :

हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं है – समर्थ की सह संस्थापक सुरभि कुमारी

समर्थ की सह संस्थापक सुरभि कुमारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं है बल्कि एक ऐसा माहौल तैयार करना है। जहां हर लड़की और महिला अपनी माहवारी को सम्मान और गरिमा के साथ जी सके। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर किया गया जो हर वर्ष 28 मई को मनाया जाता है।

यह भी पढ़े : इस गौशाला में देवी-देवताओं का वास, देवी-देवताओं के नाम पर गायों का नामकरण…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...