Advertisment

रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

  • विमान परिचालन भी प्रभावित, मुंबई-रांची फ्लाइट रद्द

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण झारखंड में 30 मई तक मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने 28 मई को रांची समेत गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 29 मई को संताल परगना के सभी जिलों और 30 मई को गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

विमान सेवा भी प्रभावित

राज्य में मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। पुणे और मुंबई में भारी बारिश के चलते इंडिगो की मुंबई-रांची उड़ान (प्रातः 11:00 बजे) को रद्द कर दिया गया। अन्य कई उड़ानें निर्धारित समय से विलंबित हुईं।

  • इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट सुबह 8:05 बजे के बजाय 8:25 बजे पहुंची।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट सुबह 8:15 बजे के स्थान पर दोपहर 11:25 बजे पहुंची।

  • इंडिगो की दूसरी मुंबई-रांची उड़ान शाम 4:00 बजे के बजाय 5:05 बजे आई।

  • तकनीकी कारणों से इंडिगो की चेन्नई-रांची फ्लाइट भी शाम 6:40 के बजाय 7:10 बजे लैंड हुई।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले एयरलाइन की आधिकारिक जानकारी चेक करें।


कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का...

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह...

बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला...

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क...

RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा...

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले...