फरियाद लेकर भटकना नहीं पड़ेगा, पंचायत में ही मिलेगा समाधान!

पटना : ग्रामीण अंचल के रहवासियों की समस्याओं का समाधान 30 दिन में करने के लिए प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 19 मई से होने जा रही है। इस शिविर के आयोजन को लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर समुचित दिशा-निर्देश जारी किया है।

शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थल पर किया जाना तय है

इस पत्र के अनुसार, शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थल पर किया जाना तय है। शिविर में सभी विभागों के पदाधिकारी होंगे। लोगों को समस्या संबंधी आवेदन देने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगी। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल की ओर से एक विस्तृत पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 दिन पहले से शुरू होगी। सभी आवेदनों और शिकायतों को पंजीकृत कर संवाद समाधान पोर्टल के उपयोग से उसका निपटारा किया जाएगा।

शिविरों की संख्या निर्धारण करेंगे DM

शिविर की संख्या निर्धारित करने की दिशा में जिला पदाधिकारियों को पूरा अधिकार दिया गया है। यानी किस मंगलवार को कितनी पंचायतों में शिविर लगेंगे, इसका निर्धारण डीएम करेंगे। जिला पदाधिकारी अपने यहां पदाधिकारियों की तैनाती के हिसाब से प्रखंड या फिर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर की संख्या का निर्धारण कर सकेंगे। शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त/अपर समाहर्ता या समकक्ष, जिला स्तरीय बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी/ भूमि सुधार उप समाहर्ता करेंगे। इन प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ उनके समकक्ष पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

समस्या समाधान नहीं होने पर अधिकारी बताएंगे कारण

अगर इन शिविरों में आने वाली समस्याओं के निपटारे में किसी वजह से देरी होती है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग के पदाधिकारी इसका उचित कारण और नहीं होने को लेकर सटीक विभागीय नियम बताकर संबंधित आवेदक को संतुष्ट करेंगे। साथ ही इस समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित व्यक्ति को एक तारीख देकर फरियादी को इससे अवगत कराएंगे।

वर्तमान में मौजूद है यह व्यवस्था

मुख्य सचिव के स्तर से जारी पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सात निश्चय-3 के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल एवं राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में लोगों की समस्या का ससम्मान, संवेदना पूर्वक निस्तारण किया जा रहा है। जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने और इनके प्रभावी निवारण की दिशा में मौजूदा व्यवस्था के अतिरिक्त यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतिय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर व किशनगंज में लगेगी डालमिया की फैक्ट्री, एक हजार से ज्यादा करोड़ के निवेश को मिली स्वीकृति

Babulal Marandi on SIR: SIR पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी...

Babulal Marandi on SIR: चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...