करीब एक करोड़ के लेनदेन में युवक की हत्या, सरसों के खेत से मिला शव, 2 आरोपी गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक करोड़ 25 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान शिवम पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मयंक राज बिशु और उसके पिता विनय सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मृतक शिवम पटेल से ठेकेदारी के नाम पर एक करोड़ 25 लाख रुपए लिए गए थे

प्राथमिकी दर्ज के अनुसार, मृतक शिवम पटेल से ठेकेदारी के नाम पर एक करोड़ 25 लाख रुपए लिए गए थे। आरोप है कि रकम वापस नहीं की गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 25 दिसंबर को शिवम पटेल और आरोपी मयंक राज बिशु के बीच इसी बात को लेकर नोंकझोंक हुई थी। इसके बाद शिवम घर से निकला, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह तक जब शिवम घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और मयंक राज बिशु के खिलाफ गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप था कि शिवम को मयंक ने ही गायब किया है।

Kaimur Maut 1 22Scope News

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन तेज की

शनिवार को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन तेज की। इसी दौरान भभुआ हवाई अड्डा के उत्तर बधार इलाके में एक सरसों के खेत से शिवम पटेल का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को पटेल चौक पर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौके पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती और मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

Kaimur Maut 2 22Scope News

मृतक के परिजनों द्वारा रुपए के लेनदेन को लेकर युवक की गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था – DSP मनोरंजन भारती

भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा रुपए के लेनदेन को लेकर युवक की गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। तो वही जांच के क्रम में शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में भभुआ विधायक नाराज़, गंदगी और अव्यवस्था पर नगर परिषद को लगाई फटकार…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

देवघर में जिला स्तरीय प्रथम योगासना स्पोर्ट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन,...

देवघर: शहर के इनडोर स्टेडियम में ज़िला स्तर की पहली योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। ज़िले के अलग-अलग ब्लॉक और संस्थानों...

Jharkhand Rajya Sabha Result: आखिरकार खत्म हुआ झारखंड राज्यसभा चुनाव का...

Jharkhand Rajya Sabha Result: 2026 के झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। वोटिंग के बाद...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...