कटिहार : आशिक का आतंक : बरारी थाना क्षेत्र के कारागोला गंगा घाट में स्नान करने आई विवाहित महिला को सरफिरे आशिक ने दांत से कान और नाक काटकर घायल कर दिया. महिला को गहरी चोट के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रेफर कर दिया. वही सरफिरे आशिक को लोगों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में पुलिस सिरफिरे आशिक मेडिकल जांच करवा कर उसे जेल भेज दिया. मामले के आरोपी आकशि और उसकी तथाकथित पूर्व प्रेमिका दोनों पूर्णिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद गंगा घाट से जुड़े पूरे इलाके में सनसनी मच गया है बताते चलें छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यहां गंगा स्नान के लिए आते हैं. आशिक का आतंक से क्षेत्र में सनसनी है
रिपोर्ट : श्याम


