मां ने तीन साल के बेटे संग कुएं में लगाई छलांग, दो बेटियों ने भागकर बचाई जान

खूंटी:झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के सावड़ा गांव में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक दर्दनाक घटना घटी38 वर्षीय झालो बारला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

दो बेटियों ने भागकर बचाई जान

झालो बारला अपनी दो बेटियों को भी कुएं के पास लेकर गई थी और उन्हें भी डुबोकर मारने का प्रयास किया। लेकिन बच्चियों को खतरे का अहसास हुआ और वे भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं

मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, नशा करने की भी थी आदत

ग्रामीणों के अनुसार, झालो बारला नशे की आदी थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होते रहते थे। शुक्रवार को भी घर में झगड़ा हुआ, जिसके बाद झालो ने अपने तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की योजना बनाई

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां और बेटे के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि झालो बारला की मानसिक स्थिति और घरेलू विवाद का असली कारण क्या था

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...