Advertisment

सरकार किसी की हो नहीं बदलती झारखंडियों की किस्मत, लूट हमारी नियति-अमित महतो

Jhariya– सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा है कि झारखंड में सरकार तो बदलता रहता है,

लेकिन झारखंडियों की किस्मत नहीं बदलती,  हर सरकार झारखंडियों को लूटने का काम करती है.

सरकार चाहे रघुवर दास की हो या अर्जून मुंडा की, बाबूलाल मरांडी की हो या हेमंत सोरेन की, झारखंडियों का लूट बदस्तुर

जारी रहता है, उनकी बेवसी नहीं जाती, उनकी हिस्सेदारी नहीं मिलती, एक बार चुनाव खत्म होते ही चुनावी घोषणा पत्र

को बाहर का रास्ता दिखला दिया जाता है.

झारखंडियों के साथ हकमारी कर दी जाती है, यही हमारी नियति है.

अमित महतो ने कहा कि सरकार ने धनबाद और बोकारो में भोजपुरी मगही को थोप कर झारखंड की जनता

को लड़वाने का काम किया है.

सरकार 1932 का खतियान लागू करे, तब ही यहां के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा.

सरकार अनाप-शनाप नियमों को लागू कर झारखंडियों के आत्म सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करे.

अमित महतो ने हेमंत सरकार को  चेतावनी देते हुए कहा कि जिन सपनों के साथ झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन

का सत्ता तक पहुंचाया है, यदि उन सपनों को पूरा नहीं किया गया तो झारखंड की जनता हेमंत सरकार को सत्ता

से बाहर करने में देरी नहीं करेगी.

1932 का खतियान और भाषा को केन्द्र बना कर व्यापक जनआन्दोलन खड़ा किया जाएगा.

रिपोर्ट- अनिल 

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...