Advertisment

आखिर इस घनघोर अंधेरी रात में सीओ झरिया क्या बांट रहे हैं!

Jhariya– झरिया अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा और कारिन्दों ने घनघोर अन्धरी रात में फुटपाथ पर सो रहे लोगों के बीच कंबल बांट एक बेहद मानवीय पहल की शुरुआत की है.

WhatsApp Image 2021 12 20 at 9.52.42 AM 22Scope News

यह कंबल दिन के उजाले में भी बांटा जा सकता था, लेकिन तब सारी सावधानियों के बाद भी इसमें घपले की आशंका बनी रहती. दिन के उजाले में कंबल के बांटने के अपने खतरे है. जरुरतमंद और गैर जरुरतमंदों की पहचान एक समस्या है. इसकी तोड़ निकाली अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने और ठंड से हाड़ कांपती घोर अंधेरी रात में चल पड़े अपने कर्मियों के साथ फुटपाथ की ओर.

प्रमेश कुशवाहा ने इसकी शुरुआत धर्म साला रोड पर फुटपाथ पर सो रहे लोगों के बीच कंबल बांट कर की, उसके बाद झरिया पोदरपाड़ होते हुए जोरापोखर थाना और मोहनबाजर तक रोड किनारे सो रहे लोगों के बीच कंबल बांट गया, सर्दी के इस शुरुआती दौर में ही जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. खास कर गरीब असहाय मजदूर वर्ग के जो फुटपाथ पर ही अपना जीवन गुजर-बसर करते हैं , इनके पास न तो पहनने के लिए गरम कपड़े होते हैऔर न ही ओढ़ने के लिए रजाई.

सीओ प्रमेश कुशवाहा ने बताया कि गरीब, असहाय लोगों को   बढ़ती ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह कंबल वितरण किया जा रहा है और जल्द ही धनबाद के उच्च अधिकारियों से मिलकर रैनबसेरा का भी प्रबंध करवाया जाएगा.

Next

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...