जर्मनी में क्रिसमस की शापिंग के दौरान 11 लोगों की कुचलकर मौत, आतंकी एंगल से जांच शुरू

डिजिटल डेस्क :  जर्मनी में क्रिसमस की शापिंग के दौरान 11 लोगों की कुचलकर मौत, आतंकी एंगल से जांच शुरू। जर्मनी के मैगडेबर्ग में बीेते शुक्रवार की रात दिल दहलाने वाली घटना हुई। वहां एक क्रिसमस मार्केट में एक शख्स ने कार घुसाते हुए शॉपिंग कर रहे दर्जनों लोगों को कुचल दिया। उस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरे मामले की आतंकी एंगल से जांच जारी है।

आरोपी डॉक्टर सऊदी का है निवासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जर्मनी के पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने वाले शख्स का नाम तालेब  है। वह सऊदी नागरिक है और उसकी उम्र 50 साल है। वह मैगडेबर्ग से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में बर्नबर्ग में डॉक्टर है।

जर्मनी के पुलिस के मुताबिक, आरोपी तालेब वर्ष 2006 में सऊदी अरब से जर्मनी में आया था और उसे 2016 में रिफ्यूजी स्टेटस मिला था। आरोपी स्टेट सैक्सोनी-एनहाल्ट का रहने वाला है। जिस कार से ये घटना हुई है वह म्यूनिख लाइसेंस प्लेट वाली किराए किराए की कार थी।

जर्मनी के इसी क्रिसमस मार्केट में गाड़ी से कुचलने वाला हुआ वाकया।
जर्मनी के इसी क्रिसमस मार्केट में गाड़ी से कुचलने वाला हुआ वाकया।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने जर्मनी में हुई दिल दहलाने वाली घटना की निंदा की…

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना की निंदा की और मरने वाले परिवारों के साथ खड़े होने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि जर्मनी के समयानुसार, शुक्रवार देर सायं शाम करीब 7 बजे जर्मनी के मैगडेबर्ग की क्रिसमस मार्केट उस समय कोहराम मच गया जब एक ब्लैक कलर की BMW कार तीज स्पीड से भीड़ में घुस गई। क्रिसमस मार्केट में 400 मीटर तक आरोपी ने गाड़ी चलाई। कार के सामने में जो भी आया उसको कुचलते हुए आगे बढ़ती रही है और करीब 11 लोगों की जान ले ली।

जर्मनी के इसी क्रिसमस मार्केट पर कार से हुआ हमला।
जर्मनी के इसी क्रिसमस मार्केट पर कार से हुआ हमला।

घटना के बाद मौके पर मची चीख-पुकार, क्रिसमस मार्केट को तुरंत बंद कराया गया…

इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मार्केट को बंद कर दिया गया। घटनास्थल से मिली फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति को बुरी तरह क्षतिग्रस्त काली कार के पास जमीन पर लेटा हुआ दिखाया गया है और एक पुलिस अधिकारी उस पर हथियार तान रहा है जबकि आसपास खड़े लोग सदमे में देख रहे हैं।

जर्मनी की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस मार्केट में एक कार ने लोगों की भीड़ को कुचल दिया, जिसके बाद पुलिस ने भागते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों को इस घटना पीछे आतंकी हमले का शक है और उसी एंगल से मामले की जांच जारी है।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...